IGM Recruitment 2026: भारत सरकार मिंट में 94 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहाँ से करें आवेदन

By Careerdiksha / March 28, 2026

Latest Update (28 March 2026): India Government Mint (IGM) Recruitment 2026 notification out for 94 vacancies. The online application link is now active. Apply before the last date: 27 April 2026.


India Government Mint (IGM) Recruitment 2026: भारत सरकार मिंट, नोएडा (SPMCIL की एक इकाई) ने देश भर के विभिन्न मिंटों के लिए IGMN-01/2026 भर्ती अधिसूचना आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। यह भर्ती अभियान मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और नोएडा मिंट में रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, क्योंकि इसमें तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों प्रकार के कुल 94 पदों पर नियुक्तियाँ की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है।


IGM Recruitment 2026 Overview

भारत सरकार मिंट (IGM) भर्ती 2026 की मुख्य जानकारी नीचे दी गई तालिका में संक्षिप्त रूप में दी गई है:


विवरण (Description)

महत्वपूर्ण जानकारी (Details)

संगठन का नाम

भारत सरकार मिंट (SPMCIL)

पद का नाम

सुपरवाइजर, तकनीशियन, सहायक, आदि

विज्ञापन संख्या

IGMN-01/2026

कुल पद

94 रिक्तियां

नौकरी का स्थान

नोएडा, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद

श्रेणी

Latest Government Jobs

आवेदन मोड

ऑनलाइन (Online)

ऑनलाइन आवेदन शुरू

28 मार्च 2026 (03:00 PM) से 27 अप्रैल 2026 (03:00 PM)

आधिकारिक वेबसाइट

igmnoida.spmcil.com


महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)


Event

Important Date

ऑनलाइन आवेदन शुरू

28 मार्च 2026 (दोपहर 03:00 बजे से)

आवेदन करने की अंतिम तिथि

27 अप्रैल 2026 (दोपहर 03:00 बजे तक)

CBT परीक्षा तिथि

मई - जून 2026

टाइपिंग टेस्ट की तिथि

जून - जुलाई 2026

अंतिम परिणाम

जुलाई - अगस्त 2026


IGM Recruitment 2026: आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना 27 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। पदों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है:

  1. सुपरवाइजर (S-1 Level): 18 से 30 वर्ष।
  2. असिस्टेंट / एनग्रेवर / टाइपिस्ट (B-3/B-4 Level): 18 से 28 वर्ष।
  3. जूनियर तकनीशियन (W-1 Level): 18 से 25 वर्ष।
  4. आयु सीमा में छूट: सरकारी नियमानुसार SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष, OBC (NCL) को 3 वर्ष और PwBD श्रेणी को 10-15 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।


आवेदन शुल्क (Application Fees)


श्रेणी (Category)

आवेदन शुल्क (Fees)

General/OBC/EWS

₹1000/-

SC/ST/PWD

₹200/-

Payment Mode

Debit Card, Credit Card, Net Banking, UPI


IGM Recruitment 2026: Vacancy Details & Education Qualification

भारत सरकार मिंट (IGM) ने कुल 94 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। पदों के अनुसार योग्यता और आयु सीमा का विवरण नीचे तालिका में दिया गया है:


सुपरवाइजर और तकनीकी पद (Supervisory Posts)

इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है।


पद का नाम (Post Name)

कुल पद (Total Posts)

योग्यता (Tentative Qualification)

सुपरवाइजर (Assay)

02

संबंधित विषय में डिग्री / डिप्लोमा

सुपरवाइजर (T.O. Mechanical)

03

मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा / डिग्री

सुपरवाइजर (T.O. Electrical)

02

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा / डिग्री

सुपरवाइजर (Metallurgy)

01

मेटलर्जी में डिप्लोमा / डिग्री


गैर-तकनीकी और सहायक पद (Non-Technical Posts)

इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित है।


पद का नाम (Post Name)

कुल पद

योग्यता (Tentative Qualification)

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA)

13

ग्रेजुएशन + टाइपिंग

जूनियर बुलियन असिस्टेंट

05

ग्रेजुएशन + टाइपिंग

जूनियर हिंदी टाइपिस्ट

01

ग्रेजुएशन + हिंदी टाइपिंग

लेबोरेटरी असिस्टेंट

01

संबंधित विषय में ग्रेजुएशन

एनग्रेवर (Engraver

01

फाइन आर्ट्स में बैचलर डिग्री (BFA)


जूनियर तकनीशियन पद (Junior Technician - W1 Level)

इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है।


पद का नाम (Trade)

कुल पद

योग्यता (Qualification)

जूनियर तकनीशियन (Fitter)

47

संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट

जूनियर तकनीशियन (Turner)

09

संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट

जूनियर तकनीशियन (Electrician)

02

संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट

जूनियर तकनीशियन (Chemical Plant)

03

संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट

अन्य (Carpentry, Goldsmith, Melter)

04

संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट


IGM Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया (Selection Process)

चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. लिखित परीक्षा (CBT): वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न।
  2. कौशल परीक्षण / ट्रेड टेस्ट: तकनीकी पदों के लिए।
  3. टाइपिंग टेस्ट: लिपिक (Clerical) पदों के लिए।
  4. दस्तावेज़ सत्यापन (DV): ओरिजिनल सर्टिफिकेट की जाँच।
  5. चिकित्सा परीक्षण: स्वास्थ्य मानक की जाँच।


How to Apply IGM Recruitment 2026

  1. उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक भर सकते हैं:
  2. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले भारत सरकार मिंट की आधिकारिक वेबसाइट igmnoida.spmcil.com पर जाएं।
  3. रिक्रूटमेंट सेक्शन: होमपेज पर 'Careers' या 'Recruitment' लिंक पर क्लिक करें।
  4. नोटिफिकेशन चुनें: विज्ञापन संख्या IGMN-01/2026 के सामने दिए गए 'Apply Online' बटन पर क्लिक करें।
  5. पंजीकरण (Registration): 'Click here for New Registration' पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें।
  6. विवरण भरें: लॉग-इन करने के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और पता सावधानीपूर्वक भरें।
  7. दस्तावेज़ अपलोड: अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी सर्टिफिकेट (ITI/डिप्लोमा/डिग्री) स्कैन करके अपलोड करें।
  8. शुल्क भुगतान: अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान (UPI/Net Banking/Card) करें।
  9. फाइनल सबमिट: फॉर्म को अच्छी तरह चेक करें और 'Submit' बटन दबाएं। भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर ले लें।



Description

Direct Links

IGM Recruitment 2026 Online Form

Apply Online

IGM Detailed Notification 2026 PDF

Download here PDF

IGM Official Website

igmnoida.spmcil.com


Frequently Asked Questions

भारत सरकार मिंट (IGM) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 (दोपहर 03:00 बजे) निर्धारित की गई है।

IGM भर्ती 2026 में कुल कितने पद रिक्त हैं?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से सुपरवाइजर, तकनीशियन और सहायक श्रेणी के कुल 94 पदों को भरा जाएगा।

भारत सरकार मिंट (IGM) भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य (General), OBC और EWS श्रेणी के लिए शुल्क ₹1000 है। जबकि SC, ST और PWD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह केवल ₹200 है।

जूनियर तकनीशियन (Junior Technician) पद के लिए क्या योग्यता चाहिए?

उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड (जैसे फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन आदि) में मान्यता प्राप्त संस्थान से Full-time ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

IGM भर्ती 2026 की परीक्षा कब आयोजित होगी?

आधिकारिक सूचना के अनुसार, ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मई या जून 2026 में आयोजित होने की संभावना है।