PM Kisan 22 Installment 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, यहां से चेक करे
Table of Contents
- PM Kisan Yojana 2026: एक नजर में (Highlights)
- PM Kisan 22 Installment Kab Aayegi? (अगली किस्त की तारीख)
- ₹2000 कब तक खाते में आएंगे? (Time & Process Update 2026)
- PM Kisan Status Check 2026 (पैसे आए या नहीं, ऐसे देखें)
- स्टेटस में ये 3 चीजें जरूर चेक करें:
- PM Kisan e-KYC Online (अनिवार्य)
- PM Kisan New List 2026 (लिस्ट में नाम कैसे देखें?)
- PM Kisan 22वीं किस्त की Last Date क्या है?
- अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें?
- महत्वपूर्ण लिंक्स (Direct Links)
Latest Update: 13 मार्च 2026 (किस्त जारी)
सरकारी जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को शाम करीब 5:00 बजे असम के गुवाहाटी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी की।
देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) की अगली किस्त का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। साल 2026 की पहली और योजना की 22वीं किस्त (22 Installment) आज ही किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई हैं।
यहाँ हम आपको Status Check करने का सबसे आसान तरीका और New List 2026 की पूरी जानकारी देंगे।
क्या आप जानते हैं? पीएम किसान के साथ-साथ सरकार अब बिजली बिल माफ करने के लिए पीएम सूर्य घर योजना चला रही है। यहाँ क्लिक करें और जानें
PM Kisan Yojana 2026: एक नजर में (Highlights)
योजना का नाम | पीएम किसान सम्मान निधि |
|---|---|
अगली किस्त | 22वीं किस्त (22 Installment) |
राशि | ₹2000/- (दो हजार रुपये) |
किस्त जारी तारीख | 13 मार्च 2026 |
लाभार्थी | देश के छोटे और सीमांत किसान |
ऑफिसियल वेबसाइट |
PM Kisan 22 Installment Kab Aayegi? (अगली किस्त की तारीख)
मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार फरवरी 2026 के महीने में किसानों को यह तोहफा दे सकती है।
आमतौर पर सरकार साल की पहली किस्त (जो अप्रैल-जुलाई पीरियड की होती है, लेकिन 2026 के कैलेंडर के हिसाब से बजट के बाद) जारी करती है।
महत्वपूर्ण: पैसा सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनका e-KYC पूरा है और Land Seeding (भूमि सत्यापन) का स्टेटस 'YES' है।
₹2000 कब तक खाते में आएंगे? (Time & Process Update 2026)
केंद्र सरकार द्वारा 22वीं किस्त जारी होने के बाद पैसा सीधे DBT के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है।
आमतौर पर:
- घोषणा के 24–48 घंटे के भीतर ट्रांसफर शुरू
- 2–3 कार्य दिवस में अधिकतर खातों में राशि
- कुछ मामलों में 5–7 दिन तक देरी संभव
अगर आपके गाँव में बाकी किसानों के खाते में पैसा आ गया है और आपके में नहीं आया, तो स्टेटस तुरंत चेक करें।
PM Kisan Status Check 2026 (पैसे आए या नहीं, ऐसे देखें)
बहुत से किसानों को यह पता नहीं चल पाता कि उनकी किस्त क्यों रुकी है। आप घर बैठे अपने मोबाइल से स्टेटस चेक कर सकते हैं:
- वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं।
- Know Your Status: होमपेज पर 'Know Your Status' के विकल्प पर क्लिक करें।
- Registration Number: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। (अगर नंबर नहीं पता, तो 'Know your Registration Number' पर क्लिक करके मोबाइल नंबर से पता करें)।
- OTP: स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा को भरें और 'Get OTP' पर क्लिक करें।
- Status देखें: ओटीपी डालते ही आपका पूरा स्टेटस खुल जाएगा।
स्टेटस में ये 3 चीजें जरूर चेक करें:
अगर आपके स्टेटस में ये तीन चीजें GREEN (हरा) या YES हैं, तो पैसा 100% आएगा:
- ✅ Land Seeding: YES
- ✅ e-KYC Status: YES
- ✅ Aadhaar Bank Account Seeding: YES
(अगर इनमें से किसी भी जगह NO लिखा है, तो तुरंत अपने पटवारी या बैंक से संपर्क करें, वरना पैसा नहीं आएगा।)
PM Kisan e-KYC Online (अनिवार्य)
सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना e-KYC के किसी भी किसान को पैसा नहीं मिलेगा। अगर आपने अभी तक केवाईसी नहीं की है, तो तुरंत करें:
- OTP के जरिए: पीएम किसान पोर्टल पर 'e-KYC' विकल्प चुनें, आधार नंबर डालें और मोबाइल पर आए OTP से फ्री में केवाईसी करें।
- Biometric: अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो नजदीकी CSC सेंटर जाकर अंगूठा लगाकर केवाईसी करवाएं।
PM Kisan New List 2026 (लिस्ट में नाम कैसे देखें?)
क्या आपका नाम गाँव की लिस्ट से कट तो नहीं गया? ऐसे चेक करें:
- वेबसाइट पर 'Beneficiary List' वाले बॉक्स पर क्लिक करें।
- अपना राज्य (State), जिला (District), तहसील, ब्लॉक और गाँव चुनें।
- 'Get Report' पर क्लिक करें।
- आपके गाँव की पूरी लिस्ट आ जाएगी, इसमें अपना नाम चेक कर लें।
PM Kisan 22वीं किस्त की Last Date क्या है?
कई किसान यह जानना चाहते हैं कि 23वीं किस्त के लिए कोई अंतिम तिथि है या नहीं।
स्पष्ट कर दें:
- किस्त पाने के लिए अलग से आवेदन नहीं करना होता
- लेकिन e-KYC और Land Seeding अपडेट होना जरूरी
- अगर KYC pending है, तो किस्त रोक दी जाती है
इसलिए किस्त जारी होने से पहले अपना स्टेटस अपडेट कर लें।
अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें?
अगर आपके खाते में ₹2000 नहीं आए, तो ये कारण हो सकते हैं:
- e-KYC NO
- Aadhaar Bank Seeding NO
- Land Seeding Pending
- बैंक खाता बंद या निष्क्रिय
- नाम/आधार mismatch
ऐसी स्थिति में नजदीकी CSC सेंटर या बैंक शाखा से तुरंत संपर्क करें।
महत्वपूर्ण लिंक्स (Direct Links)
Payment Status Link: Click Here
Beneficiary List 2026: Check Name Here
Official Website: pmkisan.gov.in
Frequently Asked Questions
पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी?
22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी कर दी गई है
मुझे रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता, स्टेटस कैसे देखूं?
पोर्टल पर 'Know Your Status' पर जाएं, वहां ऊपर 'Know your Registration No.' का बटन है। उस पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर या आधार नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन नंबर पता कर लें।
क्या पति-पत्नी दोनों को पीएम किसान का पैसा मिल सकता है?
नहीं, पीएम किसान योजना का लाभ एक परिवार (राशन कार्ड) में सिर्फ एक ही सदस्य (पति या पत्नी) को मिल सकता है।
ई-केवाईसी (e-KYC) करवाना जरूरी है क्या?
जी हां, यह 100% अनिवार्य है। बिना केवाईसी के अब अगली किस्तें खाते में नहीं आएंगी।
Comments (6)
अगर आप PM Kisan Yojana के लाभार्थी हैं और 23वीं किस्त का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो ऊपर पोस्ट में दिया गया Official PM Kisan Link खोलें।
वहाँ अपना आधार नंबर / मोबाइल नंबर डालकर स्टेटस देख सकते हैं।
ध्यान रखें कि e-KYC और भूमि सत्यापन पूरा होना जरूरी है, तभी किस्त आती है।