Rajasthan BSTC Admit Card 2026: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड जारी, यहां से डाउनलोड करें

By Careerdiksha / May 14, 2026

Rajasthan BSTC Admit Card 2026: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड जारी, यहां से डाउनलोड करें

राजस्थान बीएसटीसी यानी प्री डीएलएड परीक्षा 2026 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ गई है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा द्वारा Rajasthan BSTC Admit Card 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर 14 मई 2026 को जारी किया जाएगा। इस बार राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा के लिए लगभग 6 लाख 5 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

राजस्थान BSTC परीक्षा का आयोजन 20 मई 2026 को दो पारियों में किया जाएगा। पहली पारी सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।


Rajasthan BSTC Admit Card 2026 Overview


विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

प्री डीएलएड परीक्षा 2026 (BSTC)

आयोजन संस्था

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा

कोर्स

2 वर्षीय डीएलएड

सत्र

2026-27

परीक्षा तिथि

20 मई 2026

एडमिट कार्ड जारी तिथि

14 मई 2026

परीक्षा मोड

ऑफलाइन

एडमिट स्थिति

जारी

आधिकारिक वेबसाइट

predeledraj2026.com


Rajasthan BSTC Admit Card 2026 Latest News

राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चली थी। इस परीक्षा के माध्यम से राजस्थान के लगभग 377 डीएलएड कॉलेजों में करीब 25970 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

राजस्थान BSTC परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार कॉलेज आवंटन किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों के अंक अधिक होंगे, उन्हें पसंदीदा कॉलेज मिलने की संभावना अधिक रहेगी।

VMOU कोटा द्वारा परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की जानकारी, परीक्षा समय और महत्वपूर्ण निर्देश देखने को मिलेंगे।


Rajasthan BSTC Admit Card 2026 Release Date

राजस्थान BSTC एडमिट कार्ड 14 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना एप्लीकेशन नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

एडमिट कार्ड में निम्न जानकारी उपलब्ध रहेगी:

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. रोल नंबर
  3. परीक्षा केंद्र का नाम
  4. परीक्षा तिथि
  5. परीक्षा समय
  6. फोटो एवं हस्ताक्षर
  7. परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश

यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है तो तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करें।


Rajasthan BSTC Exam Date 2026

राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 20 मई 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा का समय निम्न प्रकार रहेगा:


पारी

समय

प्रथम पारी

सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

द्वितीय पारी

दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचना आवश्यक होगा।


परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या लेकर जाएं

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे:

  1. प्रिंटेड एडमिट कार्ड
  2. आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड
  3. पासपोर्ट साइज फोटो
  4. नीले या काले रंग का पारदर्शी बॉल पेन


Rajasthan BSTC Admit Card 2026 Download Kaise Kare

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।
  2. होम पेज पर “Rajasthan BSTC Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।



विवरण

लिंक

Admit Card Release Date

14 मई 2026

BSTC Admit Card Download

Download here admit card

Official Website

predeledraj2026.com

Frequently Asked Questions

Rajasthan BSTC Admit Card 2026 कब जारी होगा?

राजस्थान BSTC यानी Pre DElEd परीक्षा का एडमिट कार्ड 14 मई 2026 को जारी किया जाएगा।

Rajasthan BSTC Exam 2026 कब आयोजित होगी?

राजस्थान BSTC परीक्षा 20 मई 2026 को दो पारियों में आयोजित होगी।

BSTC Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BSTC परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है क्या?

नहीं, राजस्थान BSTC परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है।

Rajasthan BSTC Exam Pattern 2026 में कितने प्रश्न होंगे?

इस परीक्षा में कुल 200 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे जो 600 अंकों के होंगे।

Rajasthan BSTC परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज ले जाने होंगे?

एडमिट कार्ड, फोटो आईडी प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो और पारदर्शी बॉल पेन साथ ले जाना अनिवार्य है।