Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026: राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल का नया सिलेबस, एग्जाम पैटर्न PDF
Table of Contents
- Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 Overview
- Rajasthan CET 12th Level Latest Update 2026
- Rajasthan CET 12th Level Exam Pattern 2026
- Exam Pattern Highlights
Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026: राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी, PDF डाउनलोड करें
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 और नया Exam Pattern आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी (12वीं) लेवल परीक्षा का आयोजन विभिन्न सरकारी भर्तियों में पात्रता निर्धारित करने के लिए किया जाएगा। परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जानना बेहद महत्वपूर्ण है।
इस बार CET परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग, पांचवां विकल्प (E Option) तथा CET सर्टिफिकेट की वैधता 3 वर्ष कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से सिलेबस PDF डाउनलोड कर सकते हैं और उसी के आधार पर अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।
Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 Overview
Description | Information |
|---|---|
Organization | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB), Jaipur |
Exam Name | Common Eligibility Test (CET) Senior Secondary Level |
Category | Syllabus & Exam Pattern |
Exam Level | Senior Secondary (12th Pass) |
Job Location | Rajasthan |
Syllabus Status | Released |
Exam Mode | Offline |
Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan CET 12th Level Latest Update 2026
आरएसएसबी द्वारा राजस्थान CET सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा 2026 का नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया गया है। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न 300 अंकों के पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा।
परीक्षा में अब पांच विकल्प (A, B, C, D और E) दिए जाएंगे। यदि किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना है, तो उम्मीदवार को पांचवां विकल्प भरना अनिवार्य होगा। 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्न खाली छोड़ने पर अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
Rajasthan CET 12th Level Exam Pattern 2026
Subject | Questions | Mark's |
|---|---|---|
Geography, History, Culture and Polity of Rajasthan | 30 | 60 |
General Science (10th Level) | 38 | 76 |
General English & Hindi | 22 | 44 |
Mental Ability & Reasoning and Basic Numerical Ability | 45 | 90 |
Basic Computer | 15 | 30 |
Total | 150 | 300 |
Exam Pattern Highlights
- परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन रहेगा।
- प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के होंगे।
- कुल प्रश्न: 150
- कुल अंक: 300
- परीक्षा अवधि: 3 घंटे
- प्रत्येक प्रश्न: 2 अंक
- नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।
- OMR शीट में पांच विकल्प दिए जाएंगे।
- CET प्रमाणपत्र की वैधता 3 वर्ष रहेगी।
Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026
राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा 2026 का विस्तृत विषयवार सिलेबस नीचे दिया गया है:
राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृतिक, साहित्य, परंपरा और विरासत :-
भारत एवं राजस्थान का भूगोल
- भारत के भौतिक स्वरूप : पर्वत, पठार, मरुस्थल एवं मैदान, प्रमुख नदियां, बांध, झीलें एवं सागर, वन्य जीव एवं अभयारण्य।
- राजस्थान के प्रमुख भौतिक स्वरूप : जलवायु दशाएं, वनस्पति एवं मृदाएं, नदियां, बांध एवं झीलें।
- राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन : खनिज सम्पदा, वन सम्पदा, जल संसाधन एवं पशु सम्पदा।
- वन्य जीव, अभयारण्य एवं संरक्षण।
- जनसंख्या : वृद्धि, घनत्व, साक्षरता एवं लिंगानुपात।
- प्रमुख जनजातियां।
- राजस्थान में पर्यटन।
भारतीय राजनीतिक व्यवस्था एवं राजस्थान प्रशासन
- भारतीय संविधान की प्रकृति, प्रस्तावना (उद्देशिका), मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निदेशक तत्व एवं मौलिक कर्तव्य।
- राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था: राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग, राज्य मानव अधिकार आयोग, राज्य का मुख्य सचिव, जिला प्रशासन।
- स्थानीय स्व-शासन एवं पंचायती राज।
राजस्थान की अर्थव्यवस्था
- राजस्थान में कृषि एवं आर्थिक विकास - राजस्थान की प्रमुख फसलें, कृषि आधारित उद्योग, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ, मरू भूमि के विकास सम्बन्धी परियोजनाएँ, हस्तशिल्प उद्योग, बेरोजगारी, सूखा और अकाल।
- राजस्थान में विभिन्न कल्याणकारी योजनायें, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MNREGA), विकास संस्थायें, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थायें, पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका।
- राजस्थान का औद्योगिक विकास - प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक क्षेत्र, लघु, कुटीर एवं ग्रामोद्योग।
- राजस्थान में ऊर्जा के विभिन्न स्त्रोत - जल विद्युत, तापीय, अणु, पवन एवं सौर ऊर्जा।
दैनिक विज्ञान (Everyday Science)
रसायन विज्ञान (Chemistry)
- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
- ऑक्सीकरण एवं अपचयन अभिक्रियाएँ
- उत्प्रेरक (Catalysts)
- धातु, अधातु एवं उनके प्रमुख यौगिक
- सामान्य जीवन में उपयोगी महत्वपूर्ण यौगिक
प्रकाश एवं प्रकाशिकी (Light and Optics)
- प्रकाश का परावर्तन एवं उसके नियम
- प्रकाश का वर्ण विक्षेपण
- लेंस के प्रकार
- दृष्टि दोष एवं उनका निवारण
कार्बन एवं उसके यौगिक (Carbon and Its Compounds)
- कार्बन एवं उसके प्रमुख यौगिक
- हाइड्रोकार्बन
- कार्बन के अपरूप
- क्लोरो-फ्लोरो-कार्बन (CFC)
- सी.एन.जी. (CNG)
- बहुलक (Polymers)
- साबुन एवं अपमार्जक
अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी (Space and Information Technology)
- अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी
- भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम
- सूचना प्रौद्योगिकी
आनुवंशिकी (Genetics)
- आनुवंशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली
- मेंडल के आनुवंशिकता के नियम
- गुणसूत्रों की संरचना
- न्यूक्लिक अम्ल
- प्रोटीन संश्लेषण का केंद्रीय सिद्धांत
- मनुष्य में लिंग निर्धारण
पर्यावरण एवं जैव प्रौद्योगिकी (Environment & Biotechnology)
- पारिस्थितिक तंत्र की संरचना एवं जैविक घटक
- पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा प्रवाह
- जैव-भू रासायनिक चक्र
- जैव प्रौद्योगिकी की सामान्य जानकारी
- जैव पेटेंट
- नई पादप किस्मों का विकास
- ट्रांसजेनिक जीव
आर्थिक जीव विज्ञान (Economic Biology)
- जंतुओं का आर्थिक महत्व
- पादपों का आर्थिक महत्व
मानव स्वास्थ्य (Human Health)
- रक्त समूह एवं रक्ताधान
- आर.एच. कारक (Rh Factor)
- रोगाणु एवं मानव स्वास्थ्य
- कुपोषण एवं मानव स्वास्थ्य
- मानव रोग: कारण एवं निवारण
Mental Ability and Reasoning
- वैदिक विधि से पूर्ण संख्याओं का वर्ग, घनफल, वर्गमूल, घनमूल (6 अंकों की संख्याओं तक)।
- गुणनखंड, बहुपद के गुणनखंड, समीकरण, दो चरों वाले रैखिक समीकरण, द्विघात समीकरण, लघुगणक।
- अनुपात-समानुपात, प्रतिशतता, लाभ-हानि, साझेदारी, सरल ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, बट्टा।
- एक बिंदु पर बनने वाले कोण एवं रेखाएँ, सरल रेखीय आकृतियाँ, त्रिभुजों की सर्वांगसमता, समरूप त्रिभुज, कार्तीय निर्देशांक पद्धति, दो बिंदुओं के मध्य दूरियाँ तथा दूरियों का आन्तरिक एवं बाह्य विभाजन।
- समतल आकृतियों का क्षेत्रफल, वृत्त की परिधि एवं क्षेत्रफल, घन, घनाभ, गोले, शंकु तथा बेलन के पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन।
- कोण एवं उनके माप, न्यून कोणों के त्रिकोणमितीय अनुपात, त्रिकोणमितीय सर्वसमिकाएँ, ऊँचाई-दूरी की सामान्य समस्याएँ।
- आँकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण, केन्द्रीय प्रवृत्ति के माप, माध्य विचलन, जन्म-मृत्यु सांख्यिकी एवं सूचकांक।
- साधारण मानसिक योग्यता।
- तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक योग्यता।
Basic Computer Knowledge
- Characteristics of Computers.
- Computer Organization including RAM, ROM, File System, Input & Output Devices.
- MS-Office (Exposure of word, Excel/Spread Sheet, Power Point).
Rajasthan Current Gk
- राजस्थान, भारतीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की प्रमुख समसामयिक घटनाएं एवं मुद्दे।
- वर्तमान में चर्चित व्यक्ति, स्थान एवं संस्थाएं।
- खेल एवं खेलकूद संबंधी गतिविधियां।
Hindi Syllabus
- संधि और संधि विच्छेद।
- सामासिक पदों की रचना और समास-विग्रह।
- उपसर्ग।
- प्रत्यय।
- पर्यायवाची शब्द।
- विपरीतार्थक (विलोम) शब्द।
- अनेकार्थक शब्द।
- शब्द-युग्म।
- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अव्यय, क्रिया।
- शब्द-शुद्धि : अशुद्ध शब्दों का शुद्धीकरण और शब्दगत अशुद्धि का कारण।
- वाक्य-शुद्धि : अशुद्ध वाक्यों का शुद्धीकरण और वाक्यगत अशुद्धि का कारण।
- वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द।
- मुहावरे और लोकोक्तियाँ।
- अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द।
- कार्यालयी पत्रों से सम्बन्धित ज्ञान।
English Syllabus
- Tenses/Sequence of Tenses.
- Voice : Active and Passive.
- Narration : Direct and Indirect.
- Use of Articles and Determiners.
- Use of Prepositions.
- Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and vice-versa.
- Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions).
- Synonyms.
- Antonyms.
- One word substitution.
- Comprehension of a given passage.
- Knowledge of writing letters: Official, Demi Official, Circulars and Notices.
Rajasthan CET 12th Level Syllabus PDF Download Process
- Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर होम पेज को ओपन करना होगा और वहां उपलब्ध नवीनतम नोटिफिकेशन एवं सिलेबस सेक्शन को देखना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर दिखाई देने वाले Candidate Corner विकल्प पर क्लिक करना है, जहां सभी परीक्षाओं से संबंधित सिलेबस, नोटिफिकेशन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध रहती है।
- इसके बाद Syllabus सेक्शन में जाकर Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 के लिंक को ढूंढकर उस पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करते ही राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा 2026 का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न PDF आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अब अभ्यर्थी PDF में दिए गए विषयवार सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं तथा अपनी तैयारी की रणनीति उसी के अनुसार बना सकते हैं।
- भविष्य में आसानी से उपयोग करने के लिए सिलेबस PDF को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में डाउनलोड करके सुरक्षित सेव कर लेना चाहिए।
- परीक्षा की तैयारी के दौरान समय-समय पर सिलेबस PDF को दोबारा देखकर महत्वपूर्ण टॉपिक्स का रिवीजन करते रहना चाहिए ताकि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।
Important Links
Event | Links |
|---|---|
Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 PDF | |
RSSB Official Website |
Frequently Asked Questions
Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 कब जारी हुआ है?
राजस्थान CET 12वीं लेवल का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जून 2026 में जारी कर दिया गया है।
Rajasthan CET 12th Level Exam 2026 में कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?
परीक्षा में कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।
Rajasthan CET 12th Level Exam के कुल अंक कितने होंगे?
परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी और प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा।
राजस्थान CET परीक्षा में 5वां विकल्प (Option E) क्यों दिया गया है?
RSSB के नए नियमों के अनुसार, यदि परीक्षार्थी किसी प्रश्न को हल नहीं करना चाहता है, तो उसे 5वां विकल्प 'E' भरना अनिवार्य है। 10% से अधिक प्रश्न खाली छोड़ने पर अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
Rajasthan CET 12th Level Exam में नेगेटिव मार्किंग है क्या?
हां, राजस्थान CET 12वीं लेवल परीक्षा 2026 में नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।
Rajasthan CET 12th Level Syllabus PDF कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी ऊपर दिए गए 'Download Now' लिंक पर क्लिक करके सीधे सिलेबस PDF प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, आप RSSB की आधिकारिक वेबसाइट (rssb.rajasthan.gov.in) के 'Syllabus' सेक्शन से भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!