लाडो प्रोत्साहन योजना 2025: बेटियों को मिलेंगे ₹1.50 लाख, 7 किस्तों की लिस्ट, पात्रता और आवेदन करें

By Careerdiksha / December 4, 2025

राजस्थान सरकार ने प्रदेश की बेटियों के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। लाडो प्रोत्साहन योजना 2025 के तहत अब बेटियों के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई और शादी तक सरकार 1,50,000 रुपये (डेढ़ लाख) की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।


लाडो प्रोत्साहन योजना कब शुरू हुई


योजना कब शुरू हुई

1 अगस्त 2024 (प्रभावी तिथि)

कुल किस्तें

7 (Seven)

राशि

₹1,50,000


यह योजना 1 अगस्त 2024 से प्रभावी हो गई है। 12 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के बाद राशि को 1 लाख से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये कर दिया गया है। अगर आपके घर में भी नन्ही परी का जन्म हुआ है, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।


इस पेज में हम आपको बताएंगे कि लाडो प्रोत्साहन योजना का लाभ कैसे मिलेगा, इसकी 7 किस्तें कब-कब मिलेंगी और इसके लिए आवेदन कैसे करना है।


Rajasthan Lado Protsahan Yojana 2025: एक नजर में

योजना की मुख्य बातें संक्षेप में नीचे दी गई तालिका में देखें।



विवरण

जानकारी

योजना का नाम

लाडो प्रोत्साहन योजना 2025

राज्य

राजस्थान

विभाग

महिला एवं बाल विकास विभाग

कुल राशि

₹ 1,50,000/- (डेढ़ लाख)

शुरुआत तिथि

1 अगस्त 2024 से प्रभावी

आवेदन का माध्यम

राजकीय चिकित्सालय / आंगनवाड़ी

लाडो प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य

राजस्थान सरकार ने पुरानी 'राजश्री योजना' को समाहित करते हुए इस नई योजना को शुरू किया है। इसके मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं:

  1. लिंग भेद मिटाना: समाज में बेटा-बेटी के बीच के भेदभाव को खत्म करना।
  2. शिक्षा को बढ़ावा: बालिकाओं को स्कूल जाने और उच्च शिक्षा (Graduation) प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना।
  3. बाल विवाह पर रोक: चूंकि अंतिम बड़ी किस्त 21 वर्ष की उम्र में मिलती है, इससे बाल विवाह में कमी आएगी।
  4. आर्थिक संबल: गरीब परिवारों को बेटी के पालन-पोषण में मदद करना।


लाडो प्रोत्साहन योजना की 7 किस्तें (Installment Details)

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें पैसा एक साथ नहीं, बल्कि बेटी की पढ़ाई के अलग-अलग चरणों में मिलता है। कुल राशि ₹1,50,000 सात किस्तों में दी जाएगी।


Lado Protsahan Yojana 7 Kist List 2025 (किस्त सूची)

नीचे Lado Protsahan Yojana Kist List दी गई है ध्यान से देखे।



किस्त संख्या

कब मिलेगी?

राशि

पहली किस्त

जन्म के समय

₹ 2,500

दूसरी किस्त

1 वर्ष पूर्ण होने + सभी टीकाकरण पर

₹ 2,500

तीसरी किस्त

कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर

₹ 4,000

चौथी किस्त

कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर

₹ 5,000

पांचवी किस्त

कक्षा 10 में प्रवेश लेने पर

₹ 11,000

छठी किस्त

कक्षा 12 में प्रवेश लेने पर

₹ 25,000

सातवीं किस्त

स्नातक पास (Graduation) + 21 वर्ष आयु पर

₹ 1,00,000

कुल योग

संपूर्ण सहायता राशि

₹ 1,50,000

ध्यान दें: यह राशि सीधे बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी। बालिग होने तक पैसा अभिभावक के खाते में और अंतिम किस्त बेटी के खुद के खाते में आएगी।


पात्रता (Eligibility Criteria)

इस योजना का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित शर्तें पूरी होनी चाहिए:

  1. मूल निवासी: लाभर्थी परिवार राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  2. जन्म तिथि: बालिका का जन्म 1 अगस्त 2024 या उसके बाद हुआ हो।
  3. संस्थागत प्रसव: बालिका का जन्म किसी राजकीय चिकित्सालय (Government Hospital) या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त निजी अस्पताल (Private Hospital) में होना चाहिए।
  4. जननी सुरक्षा योजना (JSY): निजी अस्पतालों में जन्म लेने वाली वही बालिकाएं पात्र होंगी जो JSY के तहत रजिस्टर्ड हैं।


आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)

आवेदन के लिए आपके पास ये Documents / Dastavej तैयार होने चाहिए:

  1. जन आधार कार्ड (Jan Aadhaar Card) - सबसे अनिवार्य।
  2. माता-पिता का आधार कार्ड।
  3. बालिका का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)।
  4. ममता कार्ड (MCP Card)।
  5. बैंक खाता पासबुक (माता या अभिभावक की)।
  6. मोबाइल नंबर।
  7. मूल निवास प्रमाण पत्र।


आवेदन कैसे करें? (Application Process)

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को बहुत सरल बनाया गया है। आपको किसी ई-मित्र या साइबर कैफ़े पर भटकने की जरूरत नहीं है।


चरण 1: अस्पताल में पंजीकरण जब किसी सरकारी या अधिकृत निजी अस्पताल में बालिका का जन्म होता है, तो वहां मौजूद स्टाफ उसी समय PCTS पोर्टल पर प्रसूता और बालिका का विवरण दर्ज कर देता है। यह प्रक्रिया स्वतः (Automatic) होती है।


चरण 2: आंगनवाड़ी केंद्र अगर किसी कारणवश अस्पताल में रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है, तो आप अपने क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या ए.एन.एम (ANM) से संपर्क कर सकते हैं। वे 'प्रपत्र' भरवाकर आपका रजिस्ट्रेशन करवा देंगी।


चरण 3: स्टेटस चेक करें रजिस्ट्रेशन के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाएगा। आप जन आधार के माध्यम से अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं।


Lado Protsahan Yojana Status Check Online 2025

अगर आपने लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन कर दिया है और यह जानना चाहते हैं कि आपकी बेटी की किस्त (Installment) बैंक खाते में आई है या नहीं, तो आप घर बैठे स्टेटस चेक कर सकते हैं।


फिलहाल, स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया जन आधार (Jan Aadhaar) और PCTS ID के माध्यम से जुड़ी हुई है। स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले राजस्थान सरकार के आधिकारिक Jan Soochna Portal या PCTS वेबसाइट पर जाएं।
  2. वहां 'Schemes' के विकल्प में लाडो प्रोत्साहन (या राजश्री) का चयन करें।
  3. अपना Jan Aadhaar Number या PCTS ID दर्ज करें।
  4. 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  5. आपके सामने Payment Status आ जाएगा कि कौन सी किस्त पेंडिंग है और कौन सी खाते में आ गई है।

ध्यान दें: सरकार द्वारा डीबीटी (DBT) के माध्यम से पैसा ट्रांसफर होते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS भी भेज दिया जाता है।



Check Status Here (Direct Link)


आधिकारिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक्स का उपयोग करें।


एक्शन (Action)

डायरेक्ट लिंक

आधिकारिक नोटिस डाउनलोड करें

यहाँ क्लिक करें

ऑफिसियल वेबसाइट

wcd.rajasthan.gov.in

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: लाडो प्रोत्साहन योजना राजस्थान में कब शुरू हुई?

यह योजना 1 अगस्त 2024 से प्रभावी मानी गई है।


प्रश्न 2: क्या पुरानी राजश्री योजना बंद हो गई है?

हाँ, राजश्री योजना को अब लाडो प्रोत्साहन योजना में समाहित (Merge) कर दिया गया है। अब लाभ नई दरों के अनुसार मिलेगा।


प्रश्न 3: कुल कितनी राशि मिलेगी?

इस योजना में कुल 1 लाख 50 हजार रुपये (₹1,50,000) की सहायता राशि दी जाएगी।


प्रश्न 4: क्या घर पर जन्म लेने वाली बालिकाओं को लाभ मिलेगा?

नहीं, इस योजना का लाभ केवल संस्थागत प्रसव (अस्पताल में जन्म) पर ही मिलता है ताकि जच्चा-बच्चा की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।


जानकारी राजस्थान सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिसूचनाओं पर आधारित है। योजना के नियमों में बदलाव का अधिकार राज्य सरकार के पास सुरक्षित है।