Rajasthan PTET Admit Card 2026 Out: राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड जारी, Name Wise डाउनलोड करें

By Careerdiksha / June 8, 2026

Rajasthan PTET Admit Card 2026 Name Wise: राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET 2026) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा द्वारा राजस्थान PTET 2026 का एडमिट कार्ड 08 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।


जिन उम्मीदवारों ने PTET 2026 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी आवेदन संख्या, रोल नंबर अथवा अन्य उपलब्ध विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं।


इस लेख में हमने PTET Admit Card 2026 Name Wise Download Link, परीक्षा तिथि, आवश्यक दस्तावेज़, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया तथा महत्वपूर्ण निर्देशों की पूरी जानकारी विस्तार से उपलब्ध करवाई है।


PTET Admit Card 2026 Overview


विवरण

जानकारी

विभाग/संस्था का नाम

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा (VMOU)

परीक्षा का नाम

प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET 2026)

कोर्स के नाम

2-Year B.Ed

परीक्षा तिथि

14 जून 2026

एडमिट कार्ड स्थिति

जारी (Released)

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

08 जून 2026

परीक्षा मोड

Offline (Pen & Paper)

परीक्षा अवधि

3 घंटे

परीक्षा केंद्र

राजस्थान के विभिन्न जिलों में

आधिकारिक वेबसाइट

ptetvmoukota2026.in


Rajasthan PTET Exam 2026: परीक्षा के महत्वपूर्ण निर्देश

  1. परीक्षा का समय सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। अभ्यर्थियों को सुबह 08:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
  2. परीक्षा केंद्र पर PTET Admit Card 2026 की प्रिंटेड कॉपी साथ लाना अनिवार्य है।
  3. एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) साथ रखें।
  4. एक हालिया पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लेकर जाएं।
  5. OMR शीट भरने के लिए नीला या काला बॉलपॉइंट पेन ही उपयोग करें।
  6. मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित हैं।
  7. OMR शीट पर व्हाइटनर, इरेज़र या किसी प्रकार की कटिंग का प्रयोग न करें।
  8. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है।


Details Mentioned on PTET Admit Card 2026

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लेनी चाहिए। एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध होगी:

  1. अभ्यर्थी का नाम (Candidate's Name)
  2. माता/पिता का नाम (Father's/Mother's Name)
  3. रोल नंबर (Roll Number)
  4. आवेदन संख्या (Application Number)
  5. परीक्षा तिथि एवं समय (Exam Date & Time)
  6. रिपोर्टिंग समय (Reporting Time)
  7. परीक्षा केंद्र का नाम (Exam Center Name)
  8. परीक्षा केंद्र का पूरा पता (Exam Center Address)
  9. अभ्यर्थी की फोटो (Photograph)
  10. अभ्यर्थी के हस्ताक्षर (Signature)
  11. परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions)


Rajasthan PTET 2026 Exam Pattern


भाग (Section)

कुल प्रश्न (Questions)

कुल अंक (Marks)

मानसिक योग्यता (Mental Ability)

50

150

शिक्षण अभिरुचि एवं योग्यता (Teaching Attitude & Aptitude)

50

150

सामान्य जागरूकता (General Awareness)

50

150

भाषा प्रवीणता (हिंदी/अंग्रेजी)

50

150

कुल

200

600


  1. परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective Type) एवं OMR शीट आधारित होंगे।
  2. PTET परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  3. प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा।
  4. प्रश्न पत्र कुल 600 अंकों का होगा।
  5. Teaching Attitude & Aptitude Test सेक्शन में उत्तर की उपयुक्तता के अनुसार 3, 2, 1 एवं 0 अंक प्रदान किए जाएंगे।
  6. परीक्षा की अवधि 3 घंटे (180 मिनट) होगी।
  7. परीक्षा में किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।


How to Download Rajasthan PTET Admit Card 2026?

  1. PTET Admit Card 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
  2. सबसे पहले PTET 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  3. होम पेज पर "PTET Admit Card 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना Application Number, Roll Number या अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  5. Submit बटन पर क्लिक करें।
  6. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  7. एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें।
  8. भविष्य के उपयोग के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।



Event

Link's

PTET Admit Card 2026 Download

Download here admit card

Official Website

ptetvmoukota2026.in


Frequently Asked Questions

Rajasthan PTET Admit Card 2026 कब जारी हुआ?

PTET 2026 एडमिट कार्ड 08 जून 2026 को जारी किया गया है।

PTET 2026 परीक्षा कब आयोजित होगी?

राजस्थान PTET परीक्षा 14 जून 2026 को आयोजित होगी।

PTET परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?

नहीं, PTET 2026 परीक्षा में किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं है।