Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026: शिक्षक पदों पर गेस्ट फैकल्टी भर्ती, आवेदन फॉर्म और जिलेवार लिस्ट

By Vikash Dhakar / August 25, 2026

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026: गेस्ट फैकल्टी भर्ती, आवेदन फॉर्म और जिलेवार नोटिफिकेशन

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 के तहत सरकारी विद्यालयों एवं संस्कृत महाविद्यालयों में रिक्त शिक्षण पदों पर योग्य अभ्यर्थियों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को अस्थायी रूप से गेस्ट फैकल्टी के रूप में लगाया जा रहा है। जिले और विभाग अपनी आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग विज्ञप्तियां जारी कर रहे हैं। इसलिए पदों की संख्या, योग्यता, आवेदन तिथि और आवेदन का तरीका संबंधित जिले/संस्थान की विज्ञप्ति के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।


महत्वपूर्ण: Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 के लिए सभी जिलों का कोई एक राज्यस्तरीय आवेदन फॉर्म, एक समान अंतिम तिथि या एक संयुक्त ऑनलाइन आवेदन पोर्टल नहीं है। आवेदन प्रक्रिया संबंधित जिले या संस्थान की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार होगी।


Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 – Overview


विवरण

जानकारी

योजना का नाम

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026

पद का नाम

गेस्ट फैकल्टी

विभाग

स्कूल शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा विभाग

नियुक्ति का प्रकार

अस्थायी

आवेदन माध्यम

ऑफलाइन / जिलेवार विज्ञप्ति के अनुसार

राज्य

राजस्थान

चयन प्रक्रिया

मेरिट/वरीयता सूची एवं दस्तावेज सत्यापन


Guest Faculty Important Date


कार्यक्रम

तारीख और समय

विज्ञप्ति एवं रिक्तियों का प्रकाशन

19 अगस्त 2026

आवेदन अवधि

19 से 21 अगस्त 2026

प्राप्त आवेदनों की सूची का प्रकाशन

22 अगस्त 2026

पात्रता जांच और अस्थायी वरीयता सूची

24 से 25 अगस्त 2026

आपत्तियां आमंत्रित करना

27 अगस्त 2026

मूल दस्तावेजों की जांच

31 अगस्त 2026 (शाम 6:00 बजे)

अंतिम वरीयता सूची और अनुमोदन

31 अगस्त से 1 सितंबर 2026

चयनित गेस्ट फैकल्टी को आमंत्रण

2 सितंबर 2026

कार्य प्रारंभ करने की अंतिम तिथि

5 सितंबर 2026


विद्या संबल योजना में चयन प्रक्रिया हेतु निर्धारित अंकभार


पदनाम

निर्धारित अंकभार (योग्यता अनुसार)

अध्यापक लेवल-1

कक्षा 10 (30%), कक्षा-12 (40%), प्रशैक्षणिक योग्यता एसटीसी / बीएड (30%)

अध्यापक लेवल-2

कक्षा 10 (20%), कक्षा-12 (20%), स्नातक (30%), प्रशैक्षणिक योग्यता एसटीसी / बीएड (30%)

वरिष्ठ अध्यापक

कक्षा 10 (10%), कक्षा-12 (10%), स्नातक (50%), प्रशैक्षणिक योग्यता एसटीसी / बीएड (30%)

व्याख्याता

स्नातक (20%), अधिस्नातक (50%), प्रशैक्षणिक योग्यता एसटीसी / बीएड (30%)


विद्या संबल योजना मानदेय


पद/स्तर

मानदेय

अध्यापक लेवल-1 एवं लेवल-2 / ग्रेड-III

300 प्रति घंटा, अधिकतम ₹21,000 प्रतिमाह

वरिष्ठ अध्यापक / ग्रेड-II

₹350 प्रति घंटा, अधिकतम ₹25,000 प्रतिमाह

व्याख्याता / ग्रेड-I

₹400 प्रति घंटा, अधिकतम ₹30,000 प्रतिमाह

अनुदेशक

₹300 प्रति घंटा, अधिकतम ₹21,000 प्रतिमाह

प्रयोगशाला सहायक

₹300 प्रति घंटा, अधिकतम ₹21,000 प्रतिमाह

सहायक आचार्य

₹800 प्रति घंटा

सह आचार्य

₹1,000 प्रति घंटा, अधिकतम ₹52,000 प्रतिमाह

आचार्य

₹1,200 प्रति घंटा, अधिकतम ₹60,000 प्रतिमाह


आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

पद के अनुसार दस्तावेज अलग-अलग हो सकते हैं। आवेदन के साथ सामान्यतः निम्न प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होगी:

  1. आवेदन फॉर्म
  2. पासपोर्ट साइज फोटो
  3. आधार कार्ड/पहचान प्रमाण
  4. कक्षा 10वीं की अंकतालिका
  5. कक्षा 12वीं की अंकतालिका
  6. स्नातक/स्नातकोत्तर की अंकतालिका, यदि लागू हो
  7. STC, D.El.Ed. या B.Ed. प्रमाण-पत्र, पद के अनुसार
  8. संबंधित विषय की आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
  9. जाति/आरक्षण/विशेष श्रेणी प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
  10. अनुभव प्रमाण-पत्र, यदि आवश्यक हो
  11. निर्धारित शपथ-पत्र


राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले संबंधित जिले/विद्यालय/महाविद्यालय की आधिकारिक विज्ञप्ति देखें।
  2. विज्ञप्ति में दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें।
  3. आवेदन फॉर्म में अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, पद, विषय और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी भरें।
  4. आवश्यक शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
  5. पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य मांगे गए दस्तावेज लगाएं।
  6. आवेदन फॉर्म को निर्धारित स्थान पर ऑफलाइन जमा करें।
  7. आवेदन जमा करने से पहले संबंधित विज्ञप्ति में दी गई अंतिम तिथि और समय जरूर जांच लें।



Event

Link

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Notification

Download here PDF

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Application Form

Download here PDF


Guest Faculty District Wise Notification


District

Notification Link

Nagaur

Download here PDF

Baran

Download here PDF

Tonk

Download here PDF

Pratapgarh

Download here PDF

Bhilwara

Download here PDF

Dungarpur

Download here PDF

Dholpur

Download here PDF

Kota

Download here PDF

Sikar

Download here PDF

Hanumangarh

Download here PDF

Jaisalmer

Download here PDF


जैसे ही विद्या संबल योजना 2026 की नई नोटिफिकेशन जारी होगी, सभी जिलेवार नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म की जानकारी यहां अपडेट कर दी जाएगी।


विद्या संबल योजना 2026 की प्रमुख शर्तें

  1. गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति स्वीकृत एवं रिक्त पद के विरुद्ध ही की जाएगी।
  2. अभ्यर्थी के पास संबंधित पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है।
  3. चयन सामान्यतः मेरिट/वरीयता सूची के आधार पर किया जाएगा।
  4. गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी।
  5. नियमित शिक्षक की नियुक्ति, स्थानांतरण या अन्य व्यवस्था से पद भरने पर गेस्ट फैकल्टी की सेवा समाप्त की जा सकती है।
  6. गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्य करने से नियमित नियुक्ति का कोई अधिकार/दावा उत्पन्न नहीं होगा।
  7. मानदेय का भुगतान वास्तव में किए गए शिक्षण कार्य और निर्धारित प्रति घंटा दर के आधार पर किया जाएगा।
  8. निर्धारित अधिकतम मासिक मानदेय से अधिक भुगतान नहीं किया जाएगा।
  9. चयनित अभ्यर्थी को विभाग द्वारा निर्धारित शपथ-पत्र/घोषणा-पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  10. गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर चयन निरस्त किया जा सकता है।
  11. कार्य संतोषजनक नहीं होने, अनियमितता या अनुपस्थिति की स्थिति में सेवा समाप्त की जा सकती है।
  12. अभ्यर्थी को संबंधित विभाग/संस्था द्वारा जारी सभी निर्देशों एवं शर्तों का पालन करना होगा।

Frequently Asked Questions

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 क्या है?

विद्या संबल योजना के तहत सरकारी विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को अस्थायी रूप से Guest Faculty के रूप में लगाया जाता है।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 में कौन आवेदन कर सकता है?

संबंधित पद के सेवा नियमों के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण योग्यता रखने वाले निजी अभ्यर्थी और पात्र सेवानिवृत्त शिक्षक आवेदन कर सकते हैं।

विद्या संबल योजना में कौन-कौन से पद शामिल हैं?

स्कूल शिक्षा के अंतर्गत अध्यापक लेवल-1, अध्यापक लेवल-2, वरिष्ठ अध्यापक और व्याख्याता जैसे पद शामिल हो सकते हैं।

क्या विद्या संबल योजना में नौकरी स्थायी होती है?

नहीं। Guest Faculty की नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी होती है और नियमित नियुक्ति का दावा नहीं किया जा सकता।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 की जिलेवार जानकारी कहां मिलेगी?

जिलेवार रिक्त पद, आवेदन तिथि और आवेदन जमा करने की प्रक्रिया संबंधित जिला शिक्षा विभाग, विद्यालय या जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में देखी जा सकती है।