Rajasthan Work From Home Job 2025 Online Apply: वर्क फ्रॉम होम योजना में 3675 पदों की भर्ती

By Careerdiksha / November 21, 2025

Rajasthan Work From Home Job 2025: मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत 3675 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू


Rajasthan Work From Home Job 2025: राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत 3675 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस योजना में घर से काम करने की सुविधा दी जाती है और इसके लिए न्यूनतम आठवीं पास महिला अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकती हैं. सिलाई कार्य वाले पदों पर केवल साक्षर महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं.


यह योजना उन महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी है जो घर से बाहर जाकर काम नहीं कर पातीं लेकिन अपनी आय बढ़ाना चाहती हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है.


साथ ही हमारी वेबसाइट पर New Government Jobs 2025 Online Apply सेक्शन जरूर देखें.


मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब क्या है

महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान द्वारा महिलाओं को घर पर रोजगार देने के लिए यह योजना शुरू की गई है. राजस्थान की महिलाएं अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों पर आवेदन कर सकती हैं.


इस योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करना और उन्हें घर बैठे रोजगार उपलब्ध कराना है. इसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों क्षेत्रों के अवसर शामिल हैं जिन्हें अभ्यर्थी घर पर रहकर पूरा कर सकती हैं.


मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2025 के अंतर्गत कुल 3675 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी हैं. जिस कार्य में अभ्यर्थी को अनुभव या कौशल है, उसी पद के लिए आवेदन किया जा सकता है.


राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना के लाभ

राजस्थान में कई महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों के कारण बाहर जाकर नौकरी नहीं कर पातीं. इस योजना से:

  1. महिलाएं घर बैठे काम कर सकती हैं
  2. परिवार की आय में मदद मिलेगी
  3. आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को विशेष सहायता मिलेगी
  4. लगभग 20000 महिलाओं को रोजगार मिलने का लक्ष्य रखा गया है


इससे महिलाएं अपने कौशल के अनुसार घर में रहते हुए ही अच्छी कमाई कर सकती हैं.


मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए पात्रता

इस योजना के लिए यह योग्यता जरूरी है:

  1. अभ्यर्थी राजस्थान की मूल निवासी महिला होनी चाहिए
  2. न्यूनतम आयु 18 वर्ष
  3. अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है
  4. आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, विकलांग और हिंसा पीड़ित महिलाओं को प्राथमिकता


आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज जरूरी हैं:

  1. आधार कार्ड
  2. जन आधार कार्ड
  3. मूल निवास प्रमाण पत्र
  4. पैन कार्ड या आय प्रमाण पत्र
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. मोबाइल नंबर


यदि महिला किसी विशेष श्रेणी का लाभ चाहती है तो उससे संबंधित प्रमाण पत्र भी मांग सकता है.


Rajasthan Work From Home Job 2025 Online Apply कैसे करें

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बहुत सरल है:


1. सबसे पहले पोर्टल mahilawfh.rajasthan.gov.in ओपन करें.


2. योजना से जुड़े दिशा निर्देश और नियम अच्छी तरह पढ़ें.


3. जिस कंपनी या कार्य के लिए आवेदन करना है उसके सामने दिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें.


4. यदि पहली बार आवेदन कर रही हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें.


5. जन आधार नंबर और सदस्य आईडी भरकर Fetch Details पर क्लिक करें और ओटीपी से वेरिफाई करें.


6. इसके बाद अवसरों की सूची में इच्छित पद का चयन करें.


7. अपनी योग्यता, अनुभव और कौशल संबंधित जानकारी भरें.


8. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें.


नए आवेदन, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट के लिए Latest Jobs Section देखें.



Detail

Link

Last Date

पदों के अनुसार अलग अलग

Apply Link

Rajasthan Work from Home Job Link

Official Website

mahilawfh.rajasthan.gov.in


Rajasthan Work From Home Job 2025: FAQs

Q.1 Rajasthan Work From Home Job 2025 में कौन आवेदन कर सकता है?

राजस्थान की कोई भी महिला अभ्यर्थी जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है, आवेदन कर सकती है.


Q.2 क्या इस योजना में 8वीं पास भी आवेदन कर सकती है?

हाँ, न्यूनतम 8वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं. सिलाई जैसे कार्यों में साक्षर महिला भी आवेदन कर सकती है.


Q.3 मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना में कितने पद निकले हैं?

इस योजना के तहत कुल 3675 पदों के लिए आवेदन शुरू हैं.


Q.4 आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है?

हाँ, आवेदन केवल mahilawfh.rajasthan.gov.in पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाते हैं.


Q.5 इस योजना में किस प्रकार का काम मिलता है?

इसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों क्षेत्रों के work from home tasks शामिल होते हैं जैसे सिलाई, पैकिंग, हैंडीक्राफ्ट और अन्य घरेलू कार्य.