REET Mains Admit Card 2025 जारी: Level 1 और Level 2 के लिए Direct Link यहाँ देखें

By Careerdiksha / January 12, 2026

Rajasthan 3rd Grade Teacher Admit Card 2026: राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आज, 12 जनवरी को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए गए। प्रदेश में तृतीय श्रेणी शिक्षक के लेवल-1 और लेवल-2 पदों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 से 20 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।

बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, यह भर्ती परीक्षा दो पारियों में संपन्न हो चुकी हैं; जिसमें प्रथम शिफ्ट सुबह 10:00 से 12:30 बजे तक और द्वितीय शिफ्ट दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक रही। अभ्यर्थी अपना हॉल टिकट (Hall Ticket) एसएसओ पोर्टल (SSO ID) या विभाग की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से तुरंत चेक कर सकते हैं।


Rajasthan 3rd Grade Teacher Admit Card 2026: REET Mains परीक्षा तिथि और भर्ती विवरण

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। इस बड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 के बीच संपन्न हुई थी, जिसके तहत कुल 7,759 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें प्रारंभिक शिक्षा विभाग के 5,000 पद (लेवल-1) और संस्कृत शिक्षा विभाग के कुल 2,759 पद (लेवल 1 व 2) शामिल हैं।


बोर्ड ने परीक्षा के लिए विस्तृत Syllabus और Exam Pattern पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है। राजस्थान रीट मेंस (REET Mains) परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया है। परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र (Hall Ticket) एसएसओ पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

REET Previous Question Paper डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें


REET Mains Exam Schedule


परीक्षा का नाम

परीक्षा दिनांक

परीक्षा समय

प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–प्रथम) (सामान्य)

17-01-2026

प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक

उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–द्वितीय) (Science Maths)

18-01-2026 (Morning)

प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक

उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–द्वितीय) (Social Study)

18-01-2026 (Evening)

अपरान्ह 03.00 बजे से सायं 05.30 बजे तक

उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–द्वितीय) (English)

19-01-2026 (Morning)

प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक

उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–द्वितीय) (Hindi)

19-01-2026 (Evening)

अपरान्ह 03.00 बजे से सायं 05.30 बजे तक

प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–प्रथम) (Sanskrit)

20-01-2026 (Morning)

प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक

उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–द्वितीय) (Sanskrit)

20-01-2026 (Evening)

अपरान्ह 03.00 बजे से सायं 05.30 बजे तक



Rajasthan 3rd Grade guideline & Information

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए कुछ महत्वपूर्ण नियमों का पालन करना अनिवार्य है। सभी परीक्षार्थी अपने साथ एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी, नीले रंग का पारदर्शी बॉल पेन और एक वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) अवश्य ले जाएं।


विशेष ध्यान दें कि पहचान पत्र में लगी फोटो 3 साल से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए बोर्ड द्वारा जारी की गई आधिकारिक गाइडलाइन्स को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और परीक्षा समय से पहले केंद्र पर पहुँचें।


अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक गाइडलाइन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा समय से पहले लगभग 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुँचें। परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र का द्वार बंद कर दिया जाएगा।


Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2025 Official Notification Relesed


How to Download REET Mains Admit Card 2025

Admit Card डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सरल स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर जाकर Admit Card के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. फिर RSSB 3rd Grade Teacher Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड भरकर Get Admit Card पर क्लिक करें।
  5. आपका Admit Card स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  6. अब अपना Admit Card चेक करें और इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
  7. इसके अलावा अभ्यर्थी SSO पोर्टल पर लॉगिन करके भी अपना Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।



Description

Links

Rajasthan 3rd Grade Teacher Admit Card 2026

Link-1st, Link-2nd

Rajasthan 3rd Grade Teacher Admit Card 2026 Notice

Download Admit Card Notice PDF

Rajasthan 3rd Grade Teacher Exam Date 2026 Notice

Exam Date Notice PDF

Official Website

rssb.rajasthan.gov.in


इमेज को PDF में बदलने के लिए यहाँ क्लिक करें


Frequently Asked Questions

Rajasthan 3rd Grade Teacher Admit Card 2026 कब जारी हुआ?

यह Admit Card 12 जनवरी 2026 को आधिकारिक रूप से जारी किया गया।

REET mains Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी इसे recruitment.rajasthan.gov.in या SSO ID लॉगिन से डाउनलोड कर सकते हैं। एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड डालकर Get Admit Card पर क्लिक करें।

REET Mains परीक्षा की तिथि और केंद्र कौनसे हैं?

परीक्षा 17 जनवरी – 20 जनवरी 2026 तक राजस्थान के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी, जिनमें जयपुर, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, झुंझुनू, जोधपुर, कोटा, श्रीगंगानगर और उदयपुर शामिल हैं।

परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज़ साथ ले जाने हैं?

अभ्यर्थी को Admit Card की हार्ड कॉपी, नीला पारदर्शी बॉल पेन, और वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) ले जाना अनिवार्य है। पहचान पत्र की फोटो 3 साल से पुरानी नहीं होनी चाहिए।