RRB NTPC Qualification & Age Limit 2026: 12वीं और ग्रेजुएट के लिए कौनसी पोस्ट है? (Full Details)

By Careerdiksha / January 27, 2026

क्या आप रेलवे एनटीपीसी (RRB NTPC) भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन इस बात को लेकर कन्फ्यूज्ड हैं कि आपकी क्वालिफिकेशन (12वीं या ग्रेजुएशन) के हिसाब से आपको कौन सी पोस्ट मिलेगी?


अक्सर स्टूडेंट्स फॉर्म भरते समय यह गलती करते हैं कि उन्हें अपनी पात्रता (Eligibility) का सही पता नहीं होता। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC (Non-Technical Popular Categories) को दो स्तरों में बांटा है: Undergraduate (12th Pass) और Graduate Level


CareerDiksha के इस आर्टिकल में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि किस पोस्ट के लिए क्या योग्यता चाहिए, Age Limit क्या है और आपको किस पोस्ट के लिए आवेदन करना चाहिए।


RRB NTPC Eligibility Criteria 2025-26: एक नज़र में

रेलवे एनटीपीसी में भर्ती होने के लिए सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि यह वैकेंसी दो अलग-अलग क्वालिफिकेशन लेवल पर निकलती है।

  1. Level-2 & 3: यह 12वीं पास (Undergraduate) उम्मीदवारों के लिए है।
  2. Level-4, 5 & 6: यह ग्रेजुएशन पास उम्मीदवारों के लिए है।
Note: अगर आपने ग्रेजुएशन कर ली है, तो आप 12वीं लेवल और ग्रेजुएशन लेवल दोनों तरह की सभी पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन अगर आप सिर्फ 12वीं पास हैं, तो आप केवल स्पेसिफिक पोस्ट के लिए ही पात्र हैं।

1. RRB NTPC 12th Pass Posts (Undergraduate Level)

अगर आपने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12th Class (10+2) पास की है, तो आप नीचे दी गई पोस्ट के लिए एलिजिबल हैं।

जरूरी शर्त: 12वीं कक्षा में आपके कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए (SC/ST/PwD उम्मीदवारों के लिए 50% की बाध्यता नहीं है)।


क्र.

पोस्ट का नाम (Post Name)

लेवल (Pay Level)

शुरुआती वेतन (लगभग)

काम क्या होता है?

1.

Junior Clerk cum Typist

Level-2

₹19,900

क्लर्क वर्क + टाइपिंग

2.

Accounts Clerk cum Typist

Level-2

₹19,900

लेखा विभाग + टाइपिंग

3.

Junior Time Keeper

Level-2

₹19,900

समय सारणी रिकॉर्ड रखना

4.

Trains Clerk

Level-2

₹19,900

ट्रेनों के डिब्बों का रिकॉर्ड

5.

Commercial cum Ticket Clerk

Level-3

₹21,700

टिकट बुकिंग और चेकिंग


2. RRB NTPC Graduate Level Posts

अगर आपके पास किसी भी स्ट्रीम (BA, BSc, BCom, BTech, etc.) में Bachelor’s Degree है, तो आप रेलवे की सबसे पावरफुल पोस्ट्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।


क्र.

पोस्ट का नाम (Post Name)

लेवल

शुरुआती वेतन

1.

Station Master (SM)

Level-6

₹35,400

2.

Commercial Apprentice (CA)

Level-6

₹35,400

3.

Goods Guard (Train Manager)

Level-5

₹29,200

4.

Senior Clerk cum Typist

Level-5

₹29,200

5.

Traffic Assistant

Level-4

₹25,500


RRB NTPC Age Limit 2026 (आयु सीमा)

रेलवे ने हाल ही में आयु सीमा में कुछ बदलाव किए हैं। कोरोना और अन्य कारणों से कई बार रेलवे ऊपरी आयु सीमा में 3 साल की एक्स्ट्रा छूट भी देता है (जैसा 2024-25 की भर्तियों में देखा गया)।

General/EWS कैटेगरी के लिए (Normal Age Limit):

  1. 12th Level (Undergraduate): 18 से 30 वर्ष
  2. Graduate Level: 18 से 33 वर्ष

(नोट: हालिया नोटिफिकेशन में इसे बढ़ाकर 18-33 और 18-36 वर्ष तक किया गया था। कृपया लेटेस्ट नोटिफिकेशन से मिलान करें)

Age Relaxation (आयु में छूट)

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलती है:


कैटेगरी (Category)

आयु में छूट (Age Relaxation)

OBC (Non-Creamy Layer)

3 साल

SC / ST

5 साल

PwBD (दिव्यांग) - UR

10 साल

PwBD - OBC

13 साल

PwBD - SC/ST

15 साल

Ex-Servicemen

सेवा काल + 3 साल


CareerDiksha Age Calculator Tool

क्या आप Eligible हैं या नहीं? अपनी जन्मतिथि (Date of Birth) डालकर अभी चेक करें।

अभी यहाँ चैक करें


विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें: RRB NTPC Height & Physical Test Details - क्या हाइट जरुरी है?


RRB NTPC एक बेहतरीन मौका है, चाहे आप 12वीं पास हों या ग्रेजुएट। सही पोस्ट का चुनाव आपकी तैयारी को और मजबूत बनाता है। अगर आप अभी भी किसी बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो नीचे कमेंट करें। CareerDiksha टीम आपकी मदद जरूर करेगी!

Frequently Asked Questions

क्या 12वीं पास वाले Station Master बन सकते हैं?

नहीं, Station Master (Level-6) पोस्ट के लिए आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।

क्या RRB NTPC में Typing Test जरूरी है?

सभी पोस्ट के लिए नहीं। सिर्फ Typist वाली पोस्ट (जैसे Junior Clerk, Senior Clerk) के लिए टाइपिंग टेस्ट होता है। Station Master और Goods Guard के लिए टाइपिंग नहीं होती।

क्या Final Year के स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं?

नहीं, आवेदन की अंतिम तिथि तक आपके पास आपका रिजल्ट/मार्कशीट होनी चाहिए। अपीयरिंग (Appearing) छात्र पात्र नहीं हैं।

RRB NTPC में Height कितनी चाहिए?

रेलवे एनटीपीसी की ज्यादातर पोस्ट्स (Clerk, Goods Guard) के लिए Height की कोई मांग नहीं होती। लेकिन मेडिकल स्टैंडर्ड (A2, A3) बहुत महत्वपूर्ण है।