यूपीएससी CAPF सहायक कमांडेंट भर्ती 2026: 349 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहाँ से करें आवेदन

By Careerdiksha / February 21, 2026
Last Date to Apply
12 March 2026

Applications will not be accepted after this date

Latest Update: यूपीएससी ने CAPF सहायक कमांडेंट भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 349 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Union Public Service Commission द्वारा आयोजित इस भर्ती में देशभर के योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक किए जा सकेंगे।

यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए अच्छा अवसर है जो BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अधिकारी बनने का सपना देखते हैं। नीचे दिए गए सेक्शन में भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

उम्मीदवार CAPF AC 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।


UPSC CAPF AC Recruitment 2026 Overview (संक्षिप्त जानकारी)


Description

Information

Recruitment Organization

Union Public Service Commission

Post Name

Assistant Commandant

Advt No.

08/2026-CAPF

Vacancies

349 Posts

Job Location

All India

Mode of Apply

Online

Application Form Date

20 February 2026 to 12 March 2026

Exam Date

19 July 2026

Official website

upsc.gov.in


Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

  1. Application Start: 20 फरवरी 2026
  2. Last date of application: 12 मार्च 2026
  3. upsc capf exam date: 19 जुलाई 2026


CAPF AC 2026 Vacancy Details (पदों का विवरण – 349 पद)


Post Name

Post

Border Security Force (BSF)

108 Post

Central Reserve Police Force (CRPF)

106 Post

Indo-Tibetan Border Police (ITBP)

12 Post

Sashastra Seema Bal (SSB)

53 Post

Central Industrial Security Force (CISF)

70 Post

Total Post

349


upsc capf form fees

  1. General / OBC / EWS: ₹200
  2. SC / ST / Women: निःशुल्क
  3. भुगतान माध्यम: Online (Net Banking, UPI, Debit Card, Credit Card)


Age Limit (आयु सीमा)

UPSC CAPF Assistant Commandant भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा इस प्रकार रखी गई है:

  1. न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  2. अधिकतम आयु: 25 वर्ष
  3. आयु की गणना: 1 अगस्त 2026 के अनुसार

अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 2001 से पहले और 1 अगस्त 2006 के बाद नहीं होना चाहिए।

आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।


Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना चाहिए।

अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन फिजिकल टेस्ट से पहले उनकी डिग्री पूरी होना जरूरी है।


Selection Process (चयन प्रक्रिया)

UPSC CAPF AC Recruitment 2026 में चयन निम्न चरणों के आधार पर होगा:

  1. लिखित परीक्षा
  2. फिजिकल टेस्ट (PET)
  3. इंटरव्यू
  4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  5. मेडिकल टेस्ट


Exam Pattern (परीक्षा पैटर्न)

  1. लिखित परीक्षा 19 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।
  2. UPSC CAPF AC 2026 लिखित परीक्षा में कुल 2 पेपर होंगे और दोनों पेपर मिलाकर 450 अंक होंगे।
  3. लिखित परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे।
  4. प्रथम प्रश्नपत्र कुल 250 अंकों का होगा, जिसमें जनरल एबिलिटी, जनरल साइंस, करंट इवेंट्स ऑफ नेशनल एंड इंटरनेशनल इम्पोर्टेंस, इंडियन पॉलिटी एंड इकॉनमी, इंडियन हिस्ट्री और इंडियन एंड वर्ल्ड जियोग्राफी से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  5. गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  6. दूसरा प्रश्नपत्र 200 अंकों का होगा। इसमें जनरल स्टडीज, निबंध और कॉम्प्रिहेंशन से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
  7. प्रश्नपत्र में निबंध लिखना होगा। प्रेसी राइटिंग, कॉम्प्रिहेंशन और अन्य प्रश्नों का उत्तर केवल अंग्रेजी या हिंदी में देना होगा।
  8. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का साक्षात्कार होगा।


Physical Standards & PET (शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा)

UPSC CAPF Assistant Commandant भर्ती 2026 में उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा निर्धारित की गई है, जो नीचे दी गई है।


न्यूनतम शारीरिक मापदंड (Physical Standards)

  1. कद (पुरुष): 165 सेमी, (महिला): 157 सेमी
  2. सीना (सिर्फ पुरुष): 81 सेमी (पांच सेमी का फुलाव)
  3. वजन (पुरुष): 50 किग्रा, (महिला): 46 किग्रा
  4. दृष्टि क्षमता (महिला और पुरुष): 6/6 और 6/9


शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test – PET)

  1. 100 मीटर दौड़: महिलाओं को यह दौड़ 18 सेकंड में और पुरुषों को 16 सेकंड में पूरी करनी होगी।
  2. 800 मीटर दौड़: पुरुषों को यह दौड़ 3 मिनट 45 सेकंड में और महिलाओं को 4 मिनट 45 सेकंड में पूरी करनी होगी।
  3. लंबी कूद: पुरुषों को 3.5 मीटर और महिलाओं को 3 मीटर की दूरी कूदकर पार करनी होगी। तीन मौके मिलेंगे।
  4. शॉटपुट: 7.26 किग्रा वजन के गोले को 4.5 मीटर की दूरी तक फेंकना होगा। यह पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है।


upsc capf assistant commandant salary

Union Public Service Commission द्वारा आयोजित CAPF Assistant Commandant (AC) पद की शुरुआती सैलरी ₹56,100 (Level-10) से शुरू होती है। इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को DA, HRA, TA और अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाते हैं। समय के साथ प्रमोशन के अनुसार सैलरी बढ़ती रहती है।


How to Apply UPSC CAPF AC Recruitment 2026

UPSC CAPF AC भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
  3. One Time Registration (OTR) पूरा करें।
  4. Apply Online पर क्लिक करें।
  5. आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरें।
  6. जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें।



Event

Links

Apply Online for CAPF AC 2026

Apply Online

Download CAPF AC 2026 Notification PDF

Download Notification here PDF

Official website

upsc.gov.in


Conclusion

UPSC CAPF AC भर्ती 2026 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अधिकारी बनने का अच्छा अवसर है। योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं और परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें।

Frequently Asked Questions

UPSC CAPF AC Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

Union Public Service Commission द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन 20 फरवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं।

UPSC CAPF AC भर्ती 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2026 रखी गई है।

UPSC CAPF AC भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना चाहिए।

UPSC CAPF AC Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती के तहत कुल 349 पदों पर असिस्टेंट कमांडेंट की भर्ती की जाएगी।

UPSC CAPF AC भर्ती 2026 में सैलरी कितनी मिलेगी?

चयनित अभ्यर्थियों को लगभग ₹56,100 प्रति माह (Level-10 Pay Scale) से सैलरी शुरू होगी।